raina-raised-the-issue-of-security-of-workers-in-kashmir-from-party-high-command
raina-raised-the-issue-of-security-of-workers-in-kashmir-from-party-high-command

रैना ने पार्टी हाईकमान से उठाया कश्मीर में कार्यकर्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा

जम्मू, 30 मार्च (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कश्मीर के सोपोर में आतंकवादी हमलों का खतरा झेल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने का मुद्दा मंगलवार को पार्टी हाईकमान से उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी हमले में अपने दो काउंसिलरों की मौत से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। इसका प्रभाव जमीनी सतह पर पार्टी की गतिविधियों पर पड़ सकता है। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने सुरक्षा प्रबंधों को और पुख्ता कर उनका मनोबल बढ़ाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व जम्मू कश्मीर भाजपा प्रभारी तरुण चुग से फोन पर बात की। रैना कश्मीर में कार्यकर्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा जल्द केंद्रीय गृ़हमंत्री अमित शाह व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी उठाने की तैयारी में हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना का कहना है कि कश्मीर में राष्ट्रवाद का मजबूत होना, शान से तिरंगे फहराना आतंकवादियों को हताश कर रहा है। पार्टी के काउंसिलरों पर आतंकवादी हमला इस हताशा का परिणाम है। आतंकवादी भाजपा कार्यकर्ताओं के बुंलद हौंसले को कम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले करने वाले आतंकवादियों को सेना-सुरक्षाबल नहीं बख्शेंगे। आतंकवादियों ने कश्मीर में भाजपा पर उस समय हमला किया है जब पार्टी जिलों में जमीनी सतह पर गतिविधियों को तेजी देने के लिए शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन आयोजित करने के लिए तैयारी कर रही थी। जिलों में पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा गत दिनों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना व संगठन महामंत्री अशोक कौल के तीन दिवसीय कश्मीर दौरे के दौरान बनी थी। इस समय भी संगठन महामंत्री अशोक कौल कश्मीर के दौरे पर हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in