back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली, पानी की किल्लत को लेकर पैंथर्स पार्टी ने किया प्रदर्शन

सांबा, 14 जून (हि.स.)। सांबा जिले के विभिन्न भागों में बिजली और पानी की किल्लत को लेकर सोमवार को पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदशर्न किया गया। पैंथर्स पार्टी के जिला प्रधान राजेशवर सिंह विक्का की आध्यक्ष्ता में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ यह विरोध प्रदशर्न किया। पैंथर्स पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक यशपाल कुंडल ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने लोगों के साथ धोखा किया है। आज पहाडी क्षेत्र हो य सीमावर्ती क्षेत्र ना तो समय पर बिजली मिल रही है और ना ही पानी की सुचारू आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सांबा कस्बा में ही पांच दिनों बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। जबकि बिजली कब आनी है कब जानी है कोई समय ही नहीं है। उन्होंने मांग उठाई है कि राजीव गांधी बिजली परियोजना व दीन दयाल उपाध्याय परियोजनाओं की जांच करवाई जाए जहां बडे़ स्तर पर घपले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बिजली ढांचे में कोई तब्दीली नहीं आई है। उन्होंने प्रशासन पर भी आरोप लगाए कि जब लोगों की परेशानी बारे सबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें बताया जाता है तो वह बात तक सुनने को तैयार नहीं होते है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोगों को बिजली और पानी की समस्या से निजात नहीं दी जाती है तो पैंथर्स कार्यकर्ता धरने पर बैठ जाएगें। इस अवसर पर मनोज शर्मा, सुभाष चाढ़क परनरेश शर्मा, अरूण खजुरिया, मंगल सिंह, दलेर सिंह आदि भी उनके साथ थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19 की दुबई पार्टी में छाई ग्वालियर की तान्या मित्तल, फैंस बोलें – तान्या ही विनर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में दुबई में आयोजित बिग...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵