बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शनी मैदान के बाहर पैंथर्स पार्टी ने किया प्रदर्शन

panthers-party-demonstrated-outside-the-exhibition-ground-against-rising-inflation
panthers-party-demonstrated-outside-the-exhibition-ground-against-rising-inflation

जम्मू, 02 फरवरी (हि.स.)। जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के कार्यकताओं ने मंगलवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शनी मैदान जम्मू के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के लिए केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि इस समय डीजल नब्बे और पेट्रोल सौ के पार पहुंच गया है। रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। मध्यमवर्गीय परिवार के घर का खर्च नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अमीरों की सरकार है और वह चंद औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाती है। प्रदर्शन के दौरान यशपाल कुंडल ने कहा कि बढ़ती महंगाई का कारण भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को भाजपा से कई उम्मीदें थी लेकिन सरकार ने उन उम्मीदों को तोड़ दिया। अब यहां पर भाजपा प्रापर्टी टैक्स लगाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने जा रही है जिसका पैंथर्स सख्त विरोध करती है। इस दौरान पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रदर्शनी मैदान के बाहर ही रोक लिया। वही इस दौरानं प्रधान कुुंडल ने उपराज्यपाल से भी मांग की कि वे प्रापर्टी टैक्स लगाने से पहले ही उस फैसले को रद्द करवाने की मांग की। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in