किसान मोर्चा की नौशहरा इकाई को किया गया सम्मानित
किसान मोर्चा की नौशहरा इकाई को किया गया सम्मानित

किसान मोर्चा की नौशहरा इकाई को किया गया सम्मानित

नौशहरा, 12 जून (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमी खजूरिया ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के दिशा निर्देश पर शुक्रवार को ज़िला नौशहरा का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने प्रवास में नौशहरा किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक सिंह चिब की अध्यक्षता मंे नवनियुक्त इकाई से बैठक की और उनको सम्मानित किया। इस दौरान उनमें फ़ेस मास्क, सेनीटाइयर एवं साबुन का वितरण भी किया गया। इसके बारे में विस्तार में जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता अजीत सिंह स्लाथिया ने बताया कि इस दौरान किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमी खजूरिया के साथ मोर्चा प्रभारी नंद किशोर, किसान मोर्चा के महामंत्री रमन सिंह चिब और रोहित वर्मा, प्रदेश खजांची बलबीर सिंह भी थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान आयोजित किए गए कार्यक्रम में ज़िला उपाध्यक्ष विजय इशर, सुजीत कुमार, राकेश कुमार, ज़िला प्रवक्ता काली, ज़िला मीडिया प्रभारी रज़िंदर, ज़िला महामंत्री मदन पाल, ओम प्रकाश, मंडल अध्यक्ष सीयोट स्वर्ण सिंह चिब, मंडल प्रधान किसान मोर्चा-सुंदरबनी राखी राम, सीयोट नेतर खजूरिया, देवक मंडल सुखचैन सिंह, सेरी मंडल संजीव कुमार, लाम मंडल इक़बाल सिंह, लालकोट मंडल पूरन सिंह मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in