back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजौरी और पुंछ को दक्षिण कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड खुलेगी जल्द

सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) मुगल रोड राणा इकबाल ने बताया कि काम जोरों पर है। उन्होंने कहा कि बर्फ साफ कर दी गई है और कुछ जगहों से मलबा हटाया जा रहा है।

पुंछ, एजेंसी। राजौरी और पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शेपियां से जोड़ने जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड जल्द यातायात के लिए खोल दी जाएगी। इस मार्ग पर मरम्मत का काम अगले दो दिनों में पूरा होने की संभावना है लेकिन विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण बहाली में देरी हो रही है।

बर्फ साफ कर दी गई है और कुछ जगहों से मलबा हटाया जा रहा

सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) मुगल रोड राणा इकबाल ने बताया कि काम जोरों पर है। उन्होंने कहा कि बर्फ साफ कर दी गई है और कुछ जगहों से मलबा हटाया जा रहा है। इकबाल ने कहा कि अगले दो दिनों में मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। सड़क को जल्द से जल्द फिर से खोलने के लिए अधिकारी अथक प्रयास कर रहे हैं। इस बीच स्थानीय लोग ऐतिहासिक सड़क के फिर से खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

मुगल रोड को साफ करने का काम पिछले महीने शुरू हुआ

मुगल रोड कश्मीर घाटी के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के पुंछ व राजौरी जिलों से जोड़ती है। भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा महीनों से बंद है। मुगल रोड को साफ करने का काम पिछले महीने शुरू हुआ था और अब पूरा होने के करीब है। मुगल रोड के दोबारा खुलने में देरी से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। सड़क बंद होने से आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई के साथ-साथ लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मरीजों को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली बम ब्लास्ट में कश्मीर कनेक्शन? धमाके के बाद उमर का नाम आया सामने, परिजनों ने दी सफाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में जम्मू-कश्मीर निवासी उमर के शामिल होने की आशंका जताई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...