back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लांदर वासियों ने वीएमओ खिलाफ रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन‘

उधमपुर, 24 जून(हि.स.)। जिला उधमपुर की तहसील पंचैरी के लांदर क्षेत्र के लोगों ने रास्ता जाम कर स्वास्थ्य विभाग एवं वीएमओ के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर गांव वासियों का कहना था कि जिस प्रकार से बुधवार को लांदर में एक घर में सिलेंडर फट गया था और इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए थे जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई भी सुविधा उन्हें वहां पर उपलब्ध नहीं कराई गई, जिस कारण उनको उधमपुर जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उन्होंने बीएमओ पंचैरी के खिलाफ जमकर रोष जताते हुए कहा कि वीएमओ को इस लापरवाही के लिए निलंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां पर पूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होंगी तो इस स्थान पर चिकित्सा केंद्र होना न के बरावर है। उन्होंने मांग की कि गांव में स्थित पीएचसी में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के वंचित न होना पड़े। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵