लखनपुर में स्थापित नए टोल प्लाजा के विरोध में भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां व सामाजिक संस्थाएं एक साथ हुई एकजुट, ऑल पार्टी टोल प्लाजा एक्शन कमेटी का हुआ गठन
लखनपुर में स्थापित नए टोल प्लाजा के विरोध में भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां व सामाजिक संस्थाएं एक साथ हुई एकजुट, ऑल पार्टी टोल प्लाजा एक्शन कमेटी का हुआ गठन

लखनपुर में स्थापित नए टोल प्लाजा के विरोध में भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां व सामाजिक संस्थाएं एक साथ हुई एकजुट, ऑल पार्टी टोल प्लाजा एक्शन कमेटी का हुआ गठन

कठुआ, 26 जुलाई (हि.स.)। लखनपुर में स्थापित हुए नए टोल प्लाजा का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। जहां एक सप्ताह पहले लगाए गए टोल प्लाजा को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संस्थाओं ने अलग-अलग विरोध प्रदर्शन कर टोल प्लाजा बंद करने की मांग की थी। लेकिन उसके बावजूद भी लखनपुर का टोल प्लाजा जारी है। इसी के मद्देनजर रविवार को कठुआ में भाजपा को छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक पार्टियां, सामाजिक संस्थाएं व गणमान्य लोगों ने मिलजुल कर लखनपुर में लगाए गए नए टोल प्लाजा के विरोध में ऑल पार्टी टोल प्लाजा एक्शन कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के अंतर्गत लखनपुर में लगाए गए टोल प्लाजा का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें विभिन्न राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग शामिल हुए। रविवार को ऑल पार्टी टोल प्लाजा एक्शन कमेटी के गठन के बाद एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें एडवोकेट सुशील कुमार का कहना है कि पहले भी जम्मू संभाग के लोगों के साथ धोखा हुआ था और अब यूटी बनने के बाद एक बार फिर से जम्मू संभाग के लोग ही इसमें पीस रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनपुर में जो टोल प्लाजा लगाया गया है वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि लखनपुर से लेकर जम्मू तक जो राष्ट्रीय राजमार्ग है आज से नहीं ब्लकि पिछले 50 वर्षों से बना हुआ है और इसके ऊपर किसी भी प्रकार के कोई भी नया निर्माण नहीं हुआ है। उसके बावजूद भी इस केंद्र सरकार ने जम्मू संभाग के लोगों पर कोरोना महामारी के दौरान भोझ डालने का काम किया है। उन्होंने कहा की अन्य राज्य की तर्ज पर जिस प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग शहर के बाहर-बाहर से नए बनाए गए हैं, नए फ्लाईओवर बनाए गए हैं, उन पर राष्ट्रीय राजमार्ग वाले टोल लगाते हैं। लेकिन लखनपुर से लेकर जम्मू तक राष्ट्रीय राजमार्ग पहले का पुराना बना हुआ है, तो इस पर किस चीज का टोल लगाया गया है। ऑल पार्टी टोल प्लाजा एक्शन कमेटी इसका विरोध करती है। इसी प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता आईडी खजूरिया ने लखनपुर में लगाए गए टोल प्लाजा का विरोध किया उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग लखनपुर से जम्मू तक का नक्शा तैयार हुआ था तो उसमें 6 फ्लाईओवर बनाए जाने थे, लेकिन वही पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग को ही रिपेयर करके उन्होंने उस पर टोल प्लाजा लगा दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों के साथ केंद्र सरकार बदले की भावना से उन से पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि जब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर में प्रवेश हुए थे और उन्होंने एक निशान और एक विधान के तहत अपना बलिदान दे दिया था उसी का बदला लेने के लिए अब केंद्र जम्मू के लोगों को प्रताड़ित कर रही हैं, जबकि जम्मू के लोगों ने उस वक्त भी इनके साथ थे। इसी प्रकार रॉबिन शर्मा ने कहा कि बीते कल वह लखनपुर टोल प्लाजा के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन प्रदर्शन करने से पहले ही उन्हें उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया, जो सरासर लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जम्मू संभाग के लोगों ने ही भारी मतों से जीत हासिल करवाई थी, लेकिन अब भाजपा जम्मू के लोगों को ही प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले भी सभी पार्टियां कश्मीर के हक में रहती थी और जम्मू विरोधी पार्टियां थी। लेकिन भाजपा भी उन से कम नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा भी जम्मू विरोधी पार्टी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जितने भी टोल सारे जम्मू में लगाए गए हैं। नौकरियों की बात कहें तो कश्मीर में ज्यादा नौकरी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की जम्मू विरोधी नितीयों के खिलाफ सभी ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि ऑल पार्टी टोल प्लाजा एक्शन कमेटी के सदस्य लखनपुर में लगाए गए टोल प्लाजा का विरोध करेंगे और उसे जल्द बंद किया जाऐगा। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in