किसान मोर्चा ने कारगिल युद्ध के विजेता सैनिक को किया सम्मानित
किसान मोर्चा ने कारगिल युद्ध के विजेता सैनिक को किया सम्मानित

किसान मोर्चा ने कारगिल युद्ध के विजेता सैनिक को किया सम्मानित

बिशनाह, 26 जुलाई (हि.स.)। कारगिल विजय दिवस के सिलसिले में रविवार को जममू जिले की बिशनाह तहसील में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कारगिल युद्ध के विजेता सैनिक को भाजपा के किसान मोर्चा की ओर से समानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस सिलसिले में बिशनाह में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम रखा गया। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भारती और चौधरी बिशन लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सतीश भारती ने कारगिल विजेता कंवल शर्मा को फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया और उन्हें और समस्त देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने युद्ध में शहीद हुए माँ भारती के सपूतों को नमन किया। इस मौके पर राकेश राजू, कुलदीप शर्मा, मोहम्मद नवाज़, पवन कुमार, काला मिस्ट्री, सोनू कुमार आदि ने भी भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in