सांसद जुगल किशोर ने राजा मंडलीक देवस्थान में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

 सांसद जुगल किशोर ने राजा मंडलीक देवस्थान में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन
सांसद जुगल किशोर ने राजा मंडलीक देवस्थान में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

जम्मू, 17 जुलाई (हि.स.)। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने शुक्रवार को जिला जम्मू ग्रामीण मंडल रायपुर दोमाना (पटोली) में राजा मंडलीक के देवस्थान में सामुदायिक भवन जो कि 10 लाख की लागत से बनाया गया है का उद्घाटन किया। उसके बाद उन्होंने पटोली में एक सड़क का काम शुरू करवाया, जिसकी बहुत ही लम्बे समय से लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। यहां सड़क न हाने से बारिश में आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमी खजूरिया, तीनों प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रमण सिंह, रोहित वर्मा, और योग दत्त शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया सचिव विजय शर्मा, जिला प्रधान श्री राजेंद्र सिंह सहित कईं गनमाणय लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in