Road Accident: राजौरी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, आठ घायल

Rajouri Road Accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी भंगाई रोड पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार यात्रियों की मौत हो गई।
राजौरी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
राजौरी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

राजौरी, हिन्दुस्थान समाचार। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी भंगाई रोड पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार यात्रियों की मौत हो गई। आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार आधी रात बाद करीब ढाई बजे हुआ। थानामंडी के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी इम्तियाज अहमद ने हादसे की पुष्टि की है।

12 यात्रियों को खाई से निकाला गया बाहर

इस वाहन में तीन परिवारों के सदस्य सवार थे। सभी पुंछ के बुफलियाज इलाके में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। यह वाहन भंगाई जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। 12 यात्रियों को खाई से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत थानामंडी के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान भंगाई निवासी शमीम अख्तर, रूबीना कौसर, जरीना बेगम और मोहम्मद यूनिस के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों में शाहीन बेगम, जैतून बेगम, शाहीन बेगम, बेगम जान, फातिमा बेगम, सुरिया बेगम, कुलसुम बेगम और मोहम्मद कासिम हैं। इनको राजौरी के जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in