back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, कश्मीर घाटी में अलर्ट जारी

Terrorist Attack: सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को पूरी कश्मीर घाटी में अलर्ट कर दिया है और तलाशी अभियान जारी रखा है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है।

शोपियां, हि.स.। शोपियां जिले के गगरान इलाके में गुरुवार रात आतंकियों ने तीन गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया जिनका श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को पूरी कश्मीर घाटी में अलर्ट कर दिया है और तलाशी अभियान जारी रखा है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। सुरक्षाबल के जवान हर नाके पर गाड़ियों की भी तलाशी ले रहे हैं।

घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया

गौरतलब है कि गुरुवार रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने मौके पहुंच कर वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। वहीं, प्रवासी मजदूरों की बस्तियों तथा जहां वे किराए पर रहते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार रात घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया जो आज यानी शुक्रवार को भी जारी है।

गोलीबारी के बाद आतंकी मौके से भाग निकले

घायल मजदूरों की पहचान अनमोल कुमार, हीरालाल यादव व पिंटू कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। तीनों बिहार के सुपौल जिले के निवासी हैं और कश्मीर में रेहड़ी लगाते हैं। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात पिस्तौल से लैस दो आतंकी गगरान में एडवोकेट इरशाद हुसैन के घर में घुस गए। हमलावरों ने एडवोकेट इरशाद हुसैन के घर किराए पर रह रहे तीन मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल शोपियां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल भेजा गया। जहां इनका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵