back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pulwama Attack: पुलवामा में आतंकवादियों का वनकर्मियों पर हमला, दो घायल; दहशतगर्दों के खिलाफ अभियान तेज

Pulwama Attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में आतंकवादियों के हमले में दो वन कर्मचारी घायल हो गए।

पुलवामा, हि.स.। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में आतंकवादियों के हमले में दो वन कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और सेना ने बुधवार को पूरे इलाके को घेरकर आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान को तेज कर दिया।

वनकर्मियों को सुरक्षाकर्मी समझ कर दी फायरिंग

वन विभाग ने मंगलवार रात राजपोरा इलाके में बगंदर पुल से कुछ दूरी पर सोनाबंजर में अवैध कटान करने वालों की धरपकड़ के लिए नाका लगाया था। आधीरात बाद वनकर्मियों को कुछ लोग जंगल की तरफ से आते दिखाई दिए। कर्मचारियों को लगा कि यह अवैध रूप से लकड़ी काटने वाले हैं। उन्होंने उन्हें रुकने का संकेत किया। आतंकवादियों ने वनकर्मियों को सुरक्षाकर्मी समझ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

जंगल में तलाशी अभियान जारी

घायल वनकर्मियों की पहचान जहांगीर अहमद चेची और उमरान अहमद वानी के रूप में हुई है। जहांगीर अहमद वाथूरा इलाके में फारेस्टर हैं। उमरान अहमद कैजुअल कर्मी है। दोनों जिला बडगाम के रहने वाले हैं। पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर सोनाबंजर और उसके साथ सटे जंगल में तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...