
जम्मू, एजेंसी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार दोपहर बाद एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। भूस्खलन के चलते राजमार्ग मंगलवार से बंद था। डीएसपी ट्रैफिक राष्ट्रीय राजमार्ग बनिहाल असगर मलिक ने कहा कि बनिहाल के चामलवास क्षेत्र के पास एकतरफा यातायात बहाल हो गया। 38 घंटे के बाद फंसे हुए यातायात को अनुमति दी गई।
जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था
मंगलवार तड़के ही रामबन जिले के बनिहाल में शेर बीबी के शालगढ़ी क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था। लगातार गिरते पत्थरों के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। मार्ग साफ करने में कर्मचारियों तथा मशीनों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि पहाड़ों से लगातार पत्थर गिर रहे थे। पत्थर गिरने का सिलसिला बुधवार को सुबह तक जारी रहा। पत्थर गिरने का सिलासिला रुकने के बाद ही मार्ग को साफ करने का कार्य शुरू हो पाया। मार्ग साफ होते ही राजामार्ग पर बड़ी संख्या में फंसे हुए वाहनों को निकाला जा रहा है।