Weather Update: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ठप, यातायात बाधित

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के पास हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। इससे वाहनों की आवाजाही एक बार फिर से बंद हो गई है।
File Photo
File PhotoSocial Media

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के पास हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। इससे वाहनों की आवाजाही एक बार फिर से बंद हो गई है।

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रातभर हुई बारिश के बाद गुरुवार को बनिहाल में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बनिहाल के शालगरी में भूस्खलन के कारण सड़क जाम हो गई है। इस दौरान अधिकारी ने कहा हैं कि भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित है।

शालगरी में मलबा हटाने का चल रहा काम
एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाइवे मोहिता शर्मा ने बताया कि शालगरी में मलबा हटाने का काम चल रहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि राजमार्ग बंद है। यात्रा की योजना बनाने से पहले यातायात विभाग से एक बार सलाह जरूर लें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in