back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G-20 Summit : श्रीनगर में होने वाली G-20 बैठक से पहले IB के निदेशक ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

श्रीनगर में होने वाली जी-20 बैठक की सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

श्रीनगर, एजेंसी। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका इस महीने के अंत में होने वाली जी-20 की बैठक की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए कश्मीर के दौरे पर हैं। उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जी-20 बैठक के लिए मंगलवार को सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि 22 से 24 मई तक घाटी में रहेंगे

श्रीनगर में होने वाली जी-20 बैठक की सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि 22 से 24 मई तक घाटी में रहेंगे। बैठक के हिस्से के रूप में जी-20 प्रतिनिधियों के गुलमर्ग और श्रीनगर के अलावा कुछ अन्य पर्यटन स्थलों का दौरा करने की उम्मीद है।

एनएसजी कमांडो उन जगहों पर तैनात किये जाने की संभावना

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन, पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एनएसजी कमांडो उन जगहों पर तैनात किये जाने की संभावना है, जहां अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि यात्रा करेंगे। भारतीय नौसेना के मार्काेस कमांडो को डल झील और घाटी में अन्य जल निकायों में तैनात किए जाने की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵