back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amarnath Yatra: जम्मू से 1,550 श्रद्धालुओं का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना, अब तक 36 भक्तों की मौत

Amarnath Yatra: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 1,550 श्रद्धालुओं का एक और जत्था सोमवार को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ है।

जम्मू, हि.स.। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 1,550 श्रद्धालुओं का एक और जत्था सोमवार को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ है।

अब तक 36 श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 1,550 श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। यह 1 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद जम्मू से रवाना होने वाला अब तक का सबसे छोटा जत्था है। इस जत्थे में 1,165 पुरुष, 354 महिलाएं, सात बच्चे, 19 साधु और पांच साध्वियां हैं। इस साल की यात्रा के दौरान अब तक 36 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

31 अगस्त को रक्षा बंधन के साथ श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त

इस साल की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को रक्षा बंधन के साथ श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी। एक जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 3.90 लाख श्रद्धालु अमरनाथ की पवित्र गुफा में बने हिमलिंगम के दर्शन कर चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵