back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mehbooba Mufti Accident: बाल-बाल बची जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती,अनंतनाग में कार हुई हादसे का शिकार

Mehbooba Mufti Car Accident: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की कार अनंतनाग जाते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की कार अनंतनाग जाते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हलांकि, इसमें राहत की बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सुरक्षा अधिकारी बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बच गए है। पीडीपी मीडिया सेल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। यह घटना तब हुई जब पूर्व सीएम अनंतनाग के बोट कॉलेनी के आगजनी पीड़ितों से मिलने जा रही थीं। जिस गाड़ी में महबूबा मुफ्ती सफर कर रही थीं वो बुरी तरह से डैमेज हो गई है।

क्या कहा पुलिस अधिकारी ने?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री का वाहन संगम में एक कार से टकरा गया। वो अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए खानबल जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। घटना में उनकी निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें आई है। इसके बाद पीडीपी अध्यक्ष अपनी निर्धारित यात्रा पर आगे बढ़ गई। पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुफ्ती सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

महबूबा मुफ्ती अनंतनाग से सांसद भी रह चुकी हैं

गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती की पहचान जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े महिला नेता के रूप में होती है। साल 2016 में एक चौंकाने वाले सियासी घटनाक्रम में उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। वो दो साल तक राज्य की सीएम रहीं थी। वो अनंतनाग से सांसद भी रह चुकी हैं। उनके पिता मुफ़्ती मोहम्मद सईद भी राज्य के सीएम रहे थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रील के जुनून में मौत का खेल, द्वारका में नाबालिग की रफ्तार बनी 23 साल के साहिल की मौत का कारण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुआ सड़क हादसा अब एक बड़ा सवाल बनकर सामने खड़ा है। इस दर्दनाक दुर्घटना...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...