dozens-of-local-parties-join-shiv-sena
dozens-of-local-parties-join-shiv-sena

स्थानीय पार्टियों के दर्जनों नेता शिवसेना में शामिल

जम्मू, 21 फरवरी (हि.स.)। शिव सेना बाला साहेब ठाकरे की जम्मू-कश्मीर इकाई की नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर कई स्थानीय पार्टियों के दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को शिवसेना का दामन थामा लिया। अरनिया में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी ने विजयपुर एवं बिशनाह ईकाई का गठन करते हुए, मुनीश शर्मा को अध्यक्ष विजयपुर ईकाई एवं प्रवीण कुमार को अरनिया अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया जबकि राज कुमारी को अध्यक्ष महिला विंग बनाया गया गया। अरनिया ब्लाक से बलबीर सिंह को उपाध्यक्ष, राजपाल चेयरमैन तथा शुभम कुमार को कैशियर के पद पर नियुक्त किया जबकि ब्लाक विजयपुर से तरसेम लाल को उपाध्यक्ष, रणजीत कुमार को चेयरमैन, गुरु राम को कैशियर बनाया गया। वहीं वीना देवी को उपाध्यक्ष महिला विंग तथा सुदेश कुमारी को चेयरमैन तथा परसिन्नो देवी को कैशियर के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर मिनाक्षी छिब्बर अध्यक्ष महिला विंग, विकास बख्शी महासचिव, गीता लखोतरा सचिव महिला विंग, बिन्नी महाजन जम्मू युवा प्रमुख, सुभाष शर्मा तथा राकेश हांडा युवा सचिव, डिम्पल, रजत, अमित कुमार, सुशील शर्मा उपस्थित हुए। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in