back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को करेंगे पुंछ का दौरा, आतंकी हमले के छठे दिन भी चला तलाशी अभियान

Jammu and Kashmir News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बुधवार को क्षेत्र का दौरा करके स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक करेंगे।

पुंछ, (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घात लगाकर किए गए हमले के शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए कठिन इलाकों और घने जंगलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी रखा है। रक्षा मंत्री के बुधवार को क्षेत्र का दौरा करके स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक करेंगे।

आतंकवादी हमले में पांच जवान हुए बलिदान

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुंछ के आतंकवादी हमले में पांच जवानों के बलिदान तथा इस हमले के बाद तीन नागरिकों की मौत के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शीर्ष सेना और नागरिक अधिकारियों के साथ बुधवार को ग्राउंड जीरो का दौरा कर स्थिति की निगरानी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान 30 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई है और उनमें से कई को रिहा कर दिया गया है।

सेना के वाहनों पर घात लगाकर किया हमला

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेना के वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। इस अभियान में खोजी कुत्ते, निगरानी उपकरण और हवाई तंत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के बीच घुसपैठ के सात मार्गों को बंद करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। घने जंगल, गहरी घाटियां और गुफाएं होने के कारण अभियान सावधानी से चलाया जा रहा है। इस दौरान राजौरी और पुंछ में लगातार चौथे दिन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रही।

शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक करने की संभावना

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री के बुधवार को क्षेत्र का दौरा करने और स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक करने की संभावना है। उनकी यात्रा सोमवार को पुंछ में ग्राउंड जीरो पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे की यात्रा के बाद होगी। सोमवार को जनरल मनोज पांडे ने सुरनकोट और पास के राजौरी जिले के थानामंडी वन क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान की समीक्षा की थी।

आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था

पुंछ में डेरा की गली और बुफलियाज के बीच एक तीखे मोड़ पर गुरुवार को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था। इसके बाद सेना ने पूछताछ के लिए 8 नागरिकों को बुलाया था, जिनमें शुक्रवार को 3 मृत पाए गए थे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मृत नागरिकों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा की है। सेना ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...