back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘महंगाई, बढ़ते पैट्रोलियम पदाथों के दामों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पंचैरी में किया जोरदार प्रदर्शन‘

उधमपुर, 10 मार्च (हि.स.)। महंगाई, पैट्रोल के बढ़ते दामों, रसोई गैस के बढ़ते दामों, बेरोजगारी तथा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा पंचैरी में जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत की अध्यक्षता में केंद्र सरकार एवं प्रदेश प्रशासन के विरूद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कृष्ण चंद्र भगत का कहना था कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम लोगों का जीवन दुश्वर हो गया है। उन्हें इस महंगाई में अपना घर तक चलाना कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ लोगों से झूठे वादे करती है, वास्तविक रूप में यह सरकार बुरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि वह कांग्रेसियों के नेतृत्व में एकजुट हों तथा आने वाले समय में कांग्रेस को विजय बनाएं ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके तथा बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार से लोगों को निजात मिल सके। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, रसाल सिंह, सुनील कुमार केरनी, यशपाल सिंह आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...