back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सफाई कर्मचारियों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर शहर कठुआ के सभी मंदिरों के आसपास चलाया सफाई अभियान

कठुआ, 11 मार्च (हि.स.)। सफाई कर्मचारियों ने अपना दायित्व निभाते हुए महाशिवरात्रि के दिन शहर कठुआ के सभी मंदिर परिसर और उसके आसपास सफाई अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लड़ाई सरकार और प्रशासन से है ना कि आम जनता से। उन्होंने कहा कि आज 11 मार्च को बहुत बड़ा महाशिवरात्रि का पर्व है और पिछले 10 दिन से अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर उन्होंने सभी मंदिर परिसर और आसपास सफाई अभियान चलाकर सफाई की है, ताकि किसी की आस्था को ठेस ना पहुंचे। इसलिए इस अभियान को चलाकर आज सुबह ही शहर भर के सभी मंदिरों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

Maha Shivaratri 2026: संतान सुख की कामना है? आज महाशिवरात्रि के दिन ये काम करने से पूरी हो सकती है मनोकामना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से उन दंपतियों...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵