जम्मू, 04 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, जम्मू और कश्मीर के वरिष्ठ नेताओं ने इसके प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर, जम्मू में आयोजित ‘श्रद्धांजलि सभा’ में राकेश पंडिता को श्रद्धांजलि दी। जम्मू-कश्मीर भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल, पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता, पूर्व एमएलसी और भाजपा महासचिव विबोध गुप्ता, पूर्व मंत्री एवं भाजपा महासचिव डॉ. देविंदर कुमार मन्याल, भाजपा मुख्यालय प्रभारी प्रिया सेठी, पूर्व एमएलसी एवं प्रभारी कश्मीरी विस्थापित जिला गिरधारी लाल रैना, दक्षिण कश्मीर के प्रभारी वीर सराफ, जिलाध्यक्ष चंाद जी भट और राकेश कौल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और अपने विचार प्रकट किए। भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी व सरदार वरिंदरजीत सिंह, मुनीश शर्मा, राशपॉल वर्मा, प्रमोद कपाही, संजय बडू, अरविंद गुप्ता, प्रभात सिंह, डॉ. प्रदीप महोत्रा, प्रो. कुलभूषण मोहत्रा, शिवन पंडित, राहुल कौल, डॉली रैना, वेशनाथ, प्यारे लाल, रवि मंटू, राजीव पंडिता, एच.के. राजदान, सन्नी टिक्कू और अन्य इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में से थे। रविंदर रैना ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए राकेश पंडिता को अपने कार्य के प्रति समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि पंडित हमेशा आगे से नेतृत्व करने के लिए दृढ़ थे। उन्होंने त्राल के लोगों के बीच कड़ी मेहनत की और उनका विश्वास हासिल किया। जैसे ही उन्होंने नगर समिति, त्राल के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया, उनका एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र का विकास और लोगों का कल्याण था। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान




