भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास पर सुनी ‘मन की बात’
भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास पर सुनी ‘मन की बात’

भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास पर सुनी ‘मन की बात’

जम्मू, 26 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी की प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य नीतीश महाजन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को त्रिकुटानगर स्थिति अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदील की ‘मन की बात’ सुनी। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को इस दिन को कारगिल विजय दिवस के बारे में याद दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दिन भारत ने पाकिस्तान को हराया था और कोई भी भारतीय इस दिन को नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा कि युद्ध एक ऐसे समय और एक ऐसी स्थिति में हुआ था जिसे कोई नहीं भूल सकता। भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। देश में महामारी की स्थिति पर बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में कोविद-19 के मरीजों के ठीक होने की दर दूसरों की तुलना में कहीं बेहतर है। हमारी मृत्यु दर भी अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है। हम लाखों लोगों की जान बचाने में सफल रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। यह कई क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है, हमें सतर्क रहने की जरूरत है।” वहीं पीएम ने उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने चीन के साथ हालिया संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति दी है। अपनी 67वीं मन की बात में, उन्होंने भारत भर में बाढ़ और भारी वर्षा से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि इस साल 15 अगस्त को कोविद-19 प्रतिबंधों के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in