भाजपा महिला मोर्चा ने की पौधारोपण अभियान की शुरुआत
भाजपा महिला मोर्चा ने की पौधारोपण अभियान की शुरुआत

भाजपा महिला मोर्चा ने की पौधारोपण अभियान की शुरुआत

मीरा साहिब, 27 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की तरफ से सोमवार को पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान के दौरान मीरा साहिब क्षेत्र में कई जगहों पर फलदार तथा छायादार पौधे रोपित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा का जो अभियान लगातार एक माह तक जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मीता शर्मा ने बताया कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संगीता डोगरा के निर्देशों पर भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसे लगातार एक महीने तक जारी रखा जाएगा। उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह भी अपने अपने क्षेत्रों में जाकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सकें। उन्होंने कहा कि आज मीरा साहिब क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत की गई है और आने वाले दिनों में इसे पंचायत स्तर पर शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कई सदस्य भी उनके साथ थी। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in