कठुआ भाजपा महिला मोर्चा ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
कठुआ भाजपा महिला मोर्चा ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

कठुआ भाजपा महिला मोर्चा ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

कठुआ, 10 जुलाई (हि.स.)। कठुआ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ भाजपा नेता की निर्मम हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को महिला भाजपा मोर्चा के अध्यक्ष गीता भगत के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस अवसर पर कठुआ के कालीबड़ी में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता भगत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कल भाजपा के युवा नेता उनके पिता और उनके भाई की आंतकवादियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई है जिसका महिला मोर्चा कड़ा विरोध करते हैं। गीता भगत ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आए, जिस प्रकार वो राष्ट्रवादी लोगों पर इस तरह के कायराना हमले कर रहा है, वह निंदनीय है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा की ऐसी कायराना हरकतें करने से बाज आए, नहीं तो भारतीय सेना घर में घुसकर इसका जवाब देगी। उन्होंन सरकार से मांग करते हुए कहा कि खून का बदला खून से लिया जाए, जिस प्रकार उनके भाई की निर्मम हत्या की गई है इसी प्रकार उन आंतकवादियों को भी मौत के घाट उतारा जाए। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि गीदड़ बंकी बंद कर दे नहीं तो जिस प्रकार भारतीय सेना ने कश्मीर में पल रहे उनके आंतकवादियों को एक-एक करके मौत के घाट उतारा है ऐसे ही जो बचेकुचे आंतकवादी रह गए हैं उन्हें भी इसी प्रकार मौत की नींद सुला दिया जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद रही। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in