भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जम्बू लोचन पार्क में वृक्षारोपण अभियान आयोजित
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जम्बू लोचन पार्क में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जम्बू लोचन पार्क में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

जम्मू: भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बुधवार को जम्बू लोचन पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोाजन किया गया। इस आयोजन के पीछे का मकसद पर्यावरण की रक्षा करना है। वहीं इससे तीन दिन पहले एक बड़े पैमाने इस अभियान की शुरूआत की गई थी। कार्यक्रम के दौरान विविध प्रकार के पौधे लगाए गए। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जम्बू लोचन पार्क में वृक्षारोपण अभियान आयोजित इस अभियान के दौरान संजीता डोगरा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के साथ-साथ पार्षद वार्ड नंबर -9 सुनीत रैना, प्रदेश सचिव और सेहराध्यक्ष वीनू कन्ना, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता गंडोत्रा, महासचिव उर्वशी गुप्ता ने जम्बू लोचन में वृक्षारोपण किया। संजीता डोगरा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण एक नैतिक कर्तव्य है और इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा इस अभियान का मुख्य मकसद उन स्थानों की पहचान करना है जहां इन पौधों की देखभाल की जाएगी ताकि पूरे अभियान में केंद्र शासित प्रदेश को हरा-भरा बनाने में मदद मिल सके। इस बीच सुनीत रैना (पार्षद वार्ड -9) ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से न केवल ग्लोबल वार्मिंग में मदद मिलेगी बल्कि मिट्टी के संरक्षण में भी मदद मिलेगी और बाढ़ जैसी स्थितियों में एक बाधा के रूप में खड़ा होगा। कार्यक्रम में कार्यालय सचिव रीमा पाधा और प्रोटोकॉल प्रभारी भी उपस्थित रहे।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in