भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन कर की कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन कर की कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन कर की कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना

आर.एस. पुरा, 08 जुलाई (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की आर.एस. पुरा जिला इकाई द्वारा कोटली शाह दुल्ला स्थित शिव मंदिर में बुधवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें हवन में आहुतियां डालकर भगवान से प्रार्थना की गई कि कोरोना वैश्विक महामारी से संसार को जल्द छुटकारा मिले। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान प्रवीण कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आर.एस. पुरा के पूर्व विधायक प्रोफेसर घारू राम भगत, बद्रीनाथ शर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान प्रवीण कुमारी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष संगीता डोगरा के निर्देशों पर मोर्चा की आर.एस. पुरा जिला इकाई द्वारा 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक गायत्री मंत्र का जाप किया गया और आज पूर्णाहुति के साथ भगवान के चरणों में प्रार्थना की गई है कि संसार में जो कोरोना नामक बीमारी फैली हुई है उससे जल्दी छुटकारा मिले। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान सरदार संतोष सिंह, उप प्रधान बलविंदर सिंह, महासचिव सुलखन सिंह, अशोक चौधरी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in