प्रदेश भाजपा ने लोकमान्य तिलक को किया याद
प्रदेश भाजपा ने लोकमान्य तिलक को किया याद

प्रदेश भाजपा ने लोकमान्य तिलक को किया याद

जम्मू, 23 जुलाई (हि स) । जम्मू-कश्मीर भाजपा ने गुरुवार को भारत के स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनके जन्मदिवस पर याद किया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र राणा ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लोगों को बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि वह भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनके जन्मदिन पर शत शत नमन करते हैं। बताते चलें कि 23 जुलाई 1856 में महाराष्ट्र के चिखाली में जन्मे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम नायक एवं नेता माने जाते हैं। अंग्रेजी हुकूमत में उनका इतना खौफ था कि उन्होंने बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशांति का पिता घोषित किया था। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल / बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.