जम्मू, 07 जून ( हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने सोमवार को कहा कि भाजपा विकास, वृद्धि और समृद्धि का पर्याय बन गई है और लोग नई विकास परियोजनाओं के बारे में अधिक जानने के आदी हो गए हैं, जो भाजपा एक के बाद एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ला रही है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने वार्ड 34 में 34 लाख की अनुमानित लागत से गलियों एवं नालों के विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद कही। कविंदर गुप्ता ने 21 जून से 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए सभी राज्यों को मुफ्त टीके उपलब्ध कराने के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिवाली तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार के कदम की भी सराहना की। उन्होंने उल्लेख किया कि कोविड महामारी की पहली लहर में मोदी सरकार ने इस योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को 8 महीने के लिए मुफ्त राशन प्रदान किया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अठारह वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए 21 जून 2021 से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा और भाजपा कैडर को इस घातक वायरस से बचाव के लिए लोगों को सुरक्षा के बारे में समझाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी। बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है कि वह क्षेत्र के लोगों को कोविड महामारी के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूक करे, जो अपनी दूसरी लहर में है। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान





