प्रदेश भाजपा ने किया चंद्रशेखर आजाद को याद
प्रदेश भाजपा ने किया चंद्रशेखर आजाद को याद

प्रदेश भाजपा ने किया चंद्रशेखर आजाद को याद

जम्मू, 23 जुलाई (हि स) । जम्मू कश्मीर भाजपा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश भाजपा महासचिव अशोक कौल, पार्टी नेता कबिंद्र गुप्ता सत शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। बताते चलें कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1986 को भाबरा मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने खुद को आजाद नाम दिया था। वह भारत को आजाद देश के रूप में देखना चाहते थे। उनका प्रण था कि वह आजाद रहना चाहते हैं और कभी भी अंग्रेजों की गिरफ्त में नहीं आएंगे। अंग्रेजों से लड़ाई के दौरान जब उनके पास मात्र एक गोली रह गई तो उन्होंने उस गोली से अपने प्राण लेकर यह प्रण पूरा किया। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल / बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.