baldev-singh-baloria-took-stock-of-the-problems-being-faced-by-the-people-due-to-the-poor-condition-of-the-road
baldev-singh-baloria-took-stock-of-the-problems-being-faced-by-the-people-due-to-the-poor-condition-of-the-road

बलदेव सिंह बलोरिया ने लोगों को सड़क की खस्ता हालत से हो रही परेशानी का लिया जायज़ा

जम्मू 24 जून (हि.स.)। भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने पूर्व पार्षद परमजीत सिंह के साथ गांधी नगर विधानसभा के क्षेत्र वार्ड 58 ग्रीन अवेनुए में दौरा कर लोगों को सड़क की खस्ता हालत से हो रही परेशानी का जायज़ा लिया। लोगों ने बलोरिया को बताया कि यह सड़क काफी समय से खराब हालत में है। भाजपा नेता बलोरिया ने लोगों को आश्वाशन दिया कि जल्द ही संबंधित विभाग से बातचीत कर इसका निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पी एम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा राष्ट्र के विकास के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत का पालन करती है और सभी स्तरों पर जनता के दुखों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद भाजपा नेता बलदेव बलोरिया ने सेवा ही संगठन के तहत जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया। उन्होंने कहा कि अबए चूंकि लॉकडाउन हटा लिया गया हैए लेकिन अभी भी गरीब लोगों को राशनए आर्थिक समस्याओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इन जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध करा रहे हैं। बलोरिया ने कहा कि भाजपा पीड़ित मानवता की सेवा करने और जरूरतमंदों के लिए अपनी सेवाएं जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी जरूरतमंदों की ष्सेवा ही संगठनष् के तहत सहायता का काम जारी रखेगीए जो अभी भी आजीविका कमाने में समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क पहने और भीड़भाड़ वाली जगह जाने से परहेज करें। इसके साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करनेए साफ सफाई का ध्यान रखने पर भी जोर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in