back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘कर्मचारियों एवम पैंशनरों की तीन बकाया डीए की किस्तों को जल्द जारी की जाएं: दूबे‘

उधमपुर, 28 जून (हि.स.)। पीपुल डैमोक्रेटिक ट्रेड यूनियन उधमपुर के जिला प्रधान विपिन दूबे ने एक प्रैस विज्ञप्ति के जरिए सरकार द्वारा तमाम कर्मचारियों एवम पैंशनरों की डीए की किस्तों का रोक करने रखने पर सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारी वर्ग को हर तरफ से मार दी है। एक तो उनकी डीए की तीन किस्तें जोकि जनवरी 2020 में 4 प्रतिशत के हिसाब से, जुलाई 2020 को 3 प्रतिशत के हिसाब से, तथा जनवरी 2021 में 4 प्रतिशत के हिसाब से रोक कर रखी हैं। कोरोना की इस महामारी में कर्मचारियों ने अपनी तथा अपने परिवार के सदस्यों की जान पर खेलकर जनता की सेवा की है। उन्हांेने कहा कि सरकार ने हर तरफ से आम जनता तथा कर्मचारी वर्ग को परेशान कर रखा है। उन्होंने कहा कि पहले कोई कर्मचारी सेवानिवृत होता था तो उसको फिक्स डिपाजिट पर 9 से 10 प्रतिशत ब्याज मिल जाता था, जिससे वह अपना गुजारा चला सकता था और अगर बीमार हो जाता था तो वह उस ब्याज के पैसों से अपना इलाज करवा सकता था। मगर इस सरकार ने फिक्स डिपाजिट का ब्याज दर 4.5 प्रतिशत कर दिया और जीपीएफ का ब्याज दर 7.1 प्रतिशत कर दिया है। इसी तरह तमाम बैंकों के ब्याज दर कम कर दिए गए हैं। चाहे बचत खाते हो या फिर रैकरिंग खाते या फिर पीपीएफ सब की ब्याज दरें कम करके कर्मचारी वर्ग के जख्मों पर मरहम की जगह नमक छिड़क दिया है। उपर से डीए की तीनों किस्तों को रोक कर जलती पर घी का काम किया है। दूबे का कहना था कि इस समय महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। डीजल तथा पैट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। खाने पीने की चीजें चाहे, आटा हो चावल हो दालें हो चीनी हो या खाने बाले तेल हों, सबको आग लगी हुई है। फिर उपर से सरकार ने कर्मचारियों एवं पैंशनों की डीए की किस्ते रोक रखी हैं। विपिन दूबे ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मांग करते हुए कहा कि महंगाई तथा महामारी में कर्मचारियों द्वारा जनता की सेवा को देखकर अब बिना देरी किए हुए कर्मचारियों तथा पैंशनरों को उनकी तीनों डीए की किस्तें एरियर के साथ जल्द दी जाएं ताकि कर्मचारियों कोे कुछ राहत मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———

Advertisementspot_img

Also Read:

अर्जेंट अलर्ट! पेंशनधारकों के लिए आखिरी मौका, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में सिर्फ 1 दिन बाकी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  केंद्र सरकार ने सभी पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। यदि आप पेंशन प्राप्त करते हैं और अभी तक अपना...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵