back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरे तरीके से बिफलः मनकोटिया‘

उधमपुर 16 मई (हि.स.)। डोगरा क्रांति दल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा रविवार को सलमैडी, सयाल जट्टां, नीली नाला, सुनाडी, पाटा, जिब आदि पंचायतों में घर-घर जाकर कोरोना संक्रमित लोगों को स्टीमर, फेस शील्ड़, 5 दवाईयां की कीट दी गई। इसके साथ ही उन लोगों के घरों सेनिटाइज भी किया गया और फॉगिंग भी की गई। इस अवसर पर मनकोटिया ने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए सरकार पूरी तरीके से बिफल साबित होती हुई नजर आ रही है, क्योंकि सरकार ने पिछले दिनों आदेश जारी किया था कि कोरोना संक्रमित लोगों तक दवाइयाँ, कोरोना कीट आदि पहुँचाई जाएँगी लेकिन इतने दिनों बाद अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला, जिसको लेकर आज डोगरा क्रांति दल ने कोरोना मरीजों तक ये सारा जरूरी सामान व दवाइयाँ पहुँचाई। मनकोटिया ने कहा कि पूरे देश भर में कोरोना की दवाई खत्म होने पर है और अभी तक 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण काफी जगह पर शुरू भी नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार कभी कहती है कि दूसरा टीका 03 हफ्ते के बाद लगेगा, कभी 45 दिन और अब आदेश आया है कि तीन महीने बाद लगेगा। इस पर मनकोटिया ने कहा कि सरकार इस महामारी में भी जनता के साथ मजाक कर रही है, जिसकी वजह से लोग मर रहे हैं। इस मौके पर सरपंच सुनील मनोहर, सरपंच शिवदेव सिंह, सरपंच अशोक कुमार, सरपंच दर्शना देवी, पार्षद समनीक बसीन भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...