39swami-satyanand-ji-maharaj39s-birthday-was-celebrated-devoutly39
39swami-satyanand-ji-maharaj39s-birthday-was-celebrated-devoutly39

‘स्वामी सत्यानंद जी महाराज का जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया‘

उधमपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। वेद मंदिर आदर्श काॅलोनी में स्वामी सत्यानंद जी महाराज का जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य यादवेंद्र शर्मा के निर्देशन में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली गई। इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हांेने कहा कि उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने के लिए सत्याग्रह किया तथा जेल भी गए। उन्होंने गायों की रक्षा के लिए आमरण अनशन भी रखा तथा उसके उपरांत अपना जीवन आर्य समाज को समर्पित कर दिया। उन्होंने जम्मू कश्मीर में आर्य समाज के लिए कई कार्य किए। इस अवसर पर डाॅ.जितेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in