39crpf-jammu-range-deputy-inspector-general-of-police-visited-6-battalion-took-stock-of-the-activities39
39crpf-jammu-range-deputy-inspector-general-of-police-visited-6-battalion-took-stock-of-the-activities39

‘सीआरपीएफ जम्मू रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया 6 बटालियन का दौरा, गतिविधियों का लिया जायजा‘

उधमपुर/कटडा, 16 जून (हि.स.)। केंद्रीय रिजर्ब पुलिस बल रेंज जम्मू के पुलिस उप महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, ने 6 बटालियन सीआरपीएफ का वर्ष 2021 का वार्षिक निरीक्षण 15 व 16 जून को किया। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक ने बटालियन के परिचालनिक क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थानों जैसे श्री माता वैष्णो देवी भवन, अर्धकुंवारी, भैरव पोस्ट, कटरा एवं आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण कर तैनाती का जायजा लिया व जवानों को ब्रीफ किया। वहीं बुधवार को 6 बटालियन मुख्यालय धिरती-धरोरे में सर्वप्रथम पुलिस उप महानिरीक्षक को क्वार्टर गार्ड पर गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। वहीं इसके उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा धिरती कैम्प में अवस्थित सभी प्रमुख स्थानों का एवं कार्यालय का निरीक्षण किया। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा सैनिक सम्मेलन लिया गया। सैनिक सम्मेलन की शुरूआत में सर्वप्रथम बटालियन के कमाण्डैंट जितेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक को पौधा भेंट कर उनका अभिवादन करते हुए महोदय की जीवनी के बारे में उपस्थित जवानों को बताया। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बहुत अच्छे ढंग से ड्यूटी करने हेतु बटालियन के जवानों को बधाई दी। बटालियन द्वारा अपने परिचालनिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी बढ़-चढ़कर करने एवं स्थानीय लोगों की हर संभव सहायता करने के प्रयासों की सराहना की। महोदय द्वारा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सोशल मीडिया का सही सुरक्षित इस्तेमाल करने हेतु बताया। उन्होंने बटालियन द्वारा श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए कोविड-19 से बचाव हेतु चलाये गए जागरूकता अभियान, मुफ्त दवाईयां एवं राशन का वितरण एवं अन्य सहायता के लिए प्रशंसा की। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा कोविड-19 के बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने फ्रंट लाइन वारियर्स के रूप में अपने प्रयास अथक एवं अनवरत रूप से जारी रखें। इस सैनिक सम्मेलन में बटालियन के सभी उच्च अधिकारी एवं वीर जवान उपस्थित थे। वहीं कमाण्डैंट जितेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षण द्वारा वर्ष-2021 की थीम परिस्थितिक तंत्र की बहाली के साथ धिरती कैम्पस में वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधा लगाया गया। इसके साथ ही जितेंद्र कुमार गुप्ता, कमाण्डैंट बटालियन के अधिकारियों एवं अन्य द्वारा 100 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर बटालियन में बड़े खाने का आयोजन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in