उधमपुर, 21 मई (हि.स.)। शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 30वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा द्वारा धार रोड़ के साथ लगते कई दूरदराज गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्हांेने गरीब लोगों में राशन, मावा, सैनिटाइजर बांटे और उनके घरों को सैनिटाइज किया गया। इस अवसर पर सुमित मगोत्रा ने बताया कि राजीव जी की तस्वीर पर फूल मालाएं चढ़ाने के बाद कुछ जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया, क्योंकि राजीव जी को गरीबों के प्रति बहुत प्यार था, इसलिए उनकी पुण्यतिथि के मौके पर यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मगोत्रा ने बताया कि आज हमने कुछ परिवार चुने हैं जिनके मकान की दीवारें हैं लेकिन छत नहीं है और कुछ झुग्गी झोपड़ियों में त्रिपाल लगाकर गुजारा कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ——-
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵




