उधमपुर, 1 जून (हि.स.)। व्यापार मंडल उधमपुर द्वारा पुलिस के सहयोग से उधमपुर पुलिस स्टेशन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें गरीब लोगों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि थे। इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि पुलिस द्वारा गरीब लोगों की एक सूची बनाई गई थी तथा उनसे संपर्क किया गया। वहीं व्यापारमंडल द्वारा आज यह राशन उन लोगों को वितरित करने हेतु के लिए यहां पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारमंडल ने गत वर्ष भी कोरोना कॉल में लगभग 5,000 लोगों को राशन वितरित किया था। वह चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए और जिस किसी भी राशन या दवाइयों की जरूरत हो वह उनसे संपर्क कर सकता है। हम उसके घर पर राशन व दवाईयां पहुंचा देंगे। इस अवसर पर जितेंद्र वरमानी, विजय शर्मा, कमल गुप्ता, नवीन कुमार, जितेंद्र कुमार, राहुल मंगोत्रा आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान




