39bjp-vice-president-visits-slick-gandala-and-narod-villages39
39bjp-vice-president-visits-slick-gandala-and-narod-villages39

‘भाजपा उपाध्यक्ष ने किया तिरछी, गंडाला व नरोड़ गांव का दौरा‘

उधमपुर, 22 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी की पिछली लहर से हमारे ग्रामीण क्षेत्र कुछ हद तक सुरक्षित थे लेकिन महामारी की दूसरी लहर ने गावों में भी अपना असर दिखाना शरू कर दिया है। इसी संदर्भ में शनिवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन खजुरिया ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उधमपुर विधानसभा क्षेत्र के गंडाला, तिरछी तथा नरोड़ क्षेत्रों का दौरा कर ताजा हालात की जानकारी ली। इसके अलावा स्थानीय निवासियों के घरों को सैनिटाइज किया तथा फेस मास्क, सैनिटाइजर आदि वितरित किए। इस अवसर पर जानकारी देते हुए उन्हांेने बताया कि चाहे जिला प्रशासन हो राजनीतिक संगठन या समाज सेवी संस्था, यह सभी अपने-अपने तौर पर शहर में लोगों की सेवा में लगे हुए हैं लेकिन अब जबकि कोरोना महामारी का असर गांवों में भी दिखना आरम्भ हो चुका है। तो इस बात को देखते हुए गांवों में भी ध्यान देने की जरूरत है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों से परामर्श के बाद आज हमारा गंडाला, तिरछी तथा नरोड क्षेत्र में आना हुआ है। आज इन गांवों के कुछ घरों सैनिटाइज किया गया है। इसके अलावा स्थानीय निवासियों को सैनिटाइजर तथा फेस मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विकास शर्मा, पार्षद राकेश खजुरिया, सरपंच रतन लाल, राहुल गुप्ता, अविनाश, भारती शर्मा लाड्डी, संजय वर्मा, मोहन द्राही, दर्शन कुमार, अजय शर्मा, आदि भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in