back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘लाॅकडाउन में छूट के उपरांत आहिस्ता-आहिस्ता जिदंगी लौटी पटरी पर‘

उधमपुर, 3 जून (हि.स.)। कोरोना लाॅकडाउन के उपरांत अब आहिस्ता-आहिस्ता जिदंगी पटरी पर लौट रही है। हर दिन रोस्टर के हिसाब से दुकानों को खोलने की इजाजत दी जा रही है, जिससे दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं अभी भी कुछ ऐसी दुकानें है जिन्हें रोस्टर में शामिल नहीं किया गया तथा उन्हें भी उम्मीद है कि उन्हें भी जल्द इस रोस्टर में शामिल किया जाएगा तथा उन्हें भी दुकानें खोलने का मौका मिलेगा। वहीं वीरवार को रोस्टर के मुताबिक कपडा, दूध, फल, सब्जी, रेडीमेड कपड़े, मनियारी, फोटोस्टेट दवाईयां, मिठाई, बेकरी आदि की दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहीं जबकि शेष सभी दुकानें बंद रहीं। लोगों ने भी खुली दुकानों में अपनी जरूरत की चीजें खरीदीं। प्रातः वर्षा होने से आज दुकानों में ग्राहक भी कम संख्या में दिखाई दिए। वहीं सरकारी कार्यालयों व बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा। आज बसें चलती रही परंतु मैटाडोर बहुत कम संख्या में चलती दिखाई दीं। इसका मुख्य कारण काफी कम संख्या में सवारी का होना था। वहीं शुक्रवार को हार्डवेयर, फल सब्जी, दूध, बेकरी, दवाईयां, बिजली के सामान, बैग, सूटकेस, इलैक्ट्रानिक, शीशे, मोबाइल, बैल्डिंग, ऐनक, फर्नीचर आदि की दुकानें खुलेंगी, शेष सब बंद रहेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ——

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵