02/05/2021 उधमपुर, 2 मई(हि.स.)। उधमपुर शहर वासियों को 84 घंटे के उपरांत सोमवार को सुबह 7 बजे कोरोना कफ्र्यू से राहत मिलेगी। जिससे शहर वासी बाजार खुलने पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए अपनी जरूरियात की चीजें खरीद पायेंगे। वहीं इसको लेकर पहले ही प्रशासन सतर्क है तथा कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने हेतु टीमों को लगाया हुआ तथा वह 24 घंटे काम कर रही हैं। अभी भी लोगों में यह आशंका बनी हुई है कि जिस प्रकार कोरोना मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है उसको देखते हुए दोबारा से लाॅकडाउन आदि न लग जाए। इसको देखते हुए लोगांे अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा जरूरत का सामान एकत्रित करना चाहते हैं ताकि उन्हें विकट परिस्थिति में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान —————-





