भाजपा नेता ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
भाजपा नेता ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

भाजपा नेता ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

जम्मू, 23 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के महासचिव राजकुमार तरखान ने गुरूवार को जेएमसी के वार्ड 51 के कारपोरेटर के साथ छन्नी हिम्मत क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया। इसमें स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया। उन्होंने चिल्ड्रन पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान राजकुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में प्रेरित करना था और साथ ही मिट्टी के कटाव को रोकने और जम्मू शहर में प्रदूषण को रोकने जैसे लाभों के बारे में अवगत कराना था। इस दौरान कुल मिलाकर छन्नी हिम्मत के आसपास विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए गए। राजकुमार ने वार्ड में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए इस अभियान के लिए वन विभाग और कर्मचारियों की सराहना भी की। डीएफओ अर्बन सुनील सिंह, रेंज वन अधिकारी सुंजवां राकेश वर्मा, ब्लॉक वन अधिकारी सुंजवां नितिन चाढक़, सदाक चौधरी वन गार्ड़ और केहर सिंह चाढक़, किशोर शर्मा, मोहन लाल, अतुल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने आगे कहा कि छन्नी हिम्मत के आसपास के क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देने और प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाने के अपने प्रयास लगातार जारी रखेंगें जिससे न केवल निवासियों को सुखद दृश्य मिलेगा बल्कि यह प्रदूषण को कम करने के लिए क्षेत्र के चारों ओर हरियाली को भी बढ़ाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.