हिमाचल भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस
हिमाचल भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस

हिमाचल भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस

शिमला, 25 दिसम्बर (हि.स.)। हिमाचल भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस शुक्रवार को 7,792 बूथों पर सुशासन दिवस के रूप मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रातः 9:30 बजे भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की और उसके उपरांत वह शिमला के गेयटी थिएयर में प्रदेश स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ रिज मैदान पर स्थित अटल की प्रतिमा का अनावरण किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि यह देश एवं प्रदेश वासियों के लिए गौरव का विषय है कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जैसे विराट व्यक्तित्व की प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित हुई। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना स्वयं प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार के साथ हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में उपस्थित रहे और कार्यक्रम में भाग लिया। अविनाश राय खन्ना ने कार्यक्रम के उपरांत विधानसभा क्षेत्र की बुजुर्गों को सम्मानित किया एवं कंजक पूजन का कार्यक्रम भी किया। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को समूचा राष्ट्र एक महान व्यक्तित्व, भारत के राजनीतिक शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मना रहा है। इस दिन को ‘सुशासन’ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सुहृदय, आदर्श नेता, अजातशत्रु, दूरदर्शी, संवेदनशील कवि, पत्रकार इत्यादि इत्यादि, उनके समग्र व्यक्तित्व में राष्ट्रीयता के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक की झलक साफ नजर आती है। वह एक राजनेता ही नहीं बल्कि ओजस्वी, तेजस्वी व यशस्वी महापुरुष थे, जो स्वभाव से बहुत विनम्र थे। उन्होंने कहा कि अपनी असाधारण योग्यता व प्रतिभा के परिणामस्वरूप वह आज भी करोड़ों लोगों के हृदय पर राज करते हैं। यही कारण है कि उनको करोड़ों हृदय का सम्राट भी कहा जाता है। वह उदारवादी थे और जीवन में उच्च मूल्यों को कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि अटल जी अपने भाषणों से करोड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते थे। उनकी विचारधारा प्रखर राष्ट्रवादी थी, जिसने राष्ट्र को समॢपत करोड़ों लोगों को प्रेरणा दी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in