हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हरबंस सिंह ब्रसकोन
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हरबंस सिंह ब्रसकोन

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हरबंस सिंह ब्रसकोन

शिमला, 22 सितम्बर (हि.स.)। हरबंस सिंह ब्रसकोन हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा आफीसर एसोसिएशन के नए अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित जनरल हाउस की बैठक में प्रदेश प्रशासनिक सेवा आफिसर एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के नए अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव किया गया। जनरल हाउस में सर्वसम्मति से हि.प्र. प्रशासनिक सेवा के 2001 बैच के अधिकारी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन को अध्यक्ष व हि.प्र. प्रशासनिक सेवा के 2004 बैच के अधिकारी व तकनीकी शिक्षा के निदेशक विवेक चंदेल को एसोसिएशन का महासचिव चुना गया। उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन शर्मा व महासचिव राम कुमार गौतम की भारतीय प्रशासनिक सेवा में इंडक्शन होने के बाद से एसोसिएशन के यह दोनों पद पिछले कुछ माह से रिक्त चल रहे थे, जिसके मध्यनजर आज एसोसिएशन का पुनर्गठन कर नए अध्यक्ष व महासचिव का चुनाव किया गया। एसोसिएशन के नवनियुक्त महासचिव विवेक चंदेल ने बताया कि कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के चयन के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष हरबंस सिंह ब्रसकोन ने कहा कि एसोसिएशन से जुड़े सभी सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किेये जायेंगे। सभी के सामूहिक प्रयासों से एसोसिएशन को और अधिक सुुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन हित में पूर्व में किए गए कार्यों के लिए पूर्व अध्यक्ष व महासचिव सहित संपूर्ण कार्यकारिणी का भी आभार व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in