श्रमिक संगठन सीटू का एलान, 30 दिसम्बर को कार्यस्थलों पर प्रदर्शन, 7-8 जनवरी को चक्का जाम और जेल भरो आंदोलन
श्रमिक संगठन सीटू का एलान, 30 दिसम्बर को कार्यस्थलों पर प्रदर्शन, 7-8 जनवरी को चक्का जाम और जेल भरो आंदोलन

श्रमिक संगठन सीटू का एलान, 30 दिसम्बर को कार्यस्थलों पर प्रदर्शन, 7-8 जनवरी को चक्का जाम और जेल भरो आंदोलन

शिमला, 27 दिसम्बर (हि.स.)। श्रमिक संगठन सीटू ने मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। सीटू ने 30 दिसम्बर को कार्यस्थलों पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन और 7 व 8 जनवरी को चक्का जाम व जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां देने की घोषणा की है। सीटू की हिमाचल प्रदेश कमेटी की रविवार को आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि सीटू के अखिल भारतीय आह्वान पर मजदूरों के मुद्दों पर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 30 दिसम्बर को प्रदेशभर में फैक्टरी,उद्योग,एसटीपी,होटल,रेहड़ी फड़ी,आंगनबाड़ी,मिड डे मील,ट्रांसपोर्ट,हाइडलप्रोजेकटों,स्वास्थ्य,बिजली,निर्माण,मनरेगा आदि से सम्बंधित सैंकड़ों कार्यस्थलों पर जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे। इसी कड़ी में आंदोलन को तेज करते हुए 7-8 जनवरी 2020 को ब्लॉक व जिला मुख्यालयों पर जेल भरो,चक्का जाम व गिरफ्तारियां दी जाएंगी। आंदोलन के अगले पड़ाव में 24 से 31 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में जत्थे चलाकर केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। इस दौरान शिमला,कुल्लू व हमीरपुर से विभिन्न जिलों के लिए तीन जत्थे चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के पहले चरण का समापन विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा पर मजदूरों के विराट प्रदर्शन के रूप में होगा जिसमें हजारों मजदूर विधानसभा पर हल्ला बोलेंगे व सरकार को मजदूर मांगों को मानने के लिए मजबूर किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in