विधायक राजेश ठाकुर ने लाभार्थियों को बांटे 198 इंडक्शन व 168 साइकिलें
विधायक राजेश ठाकुर ने लाभार्थियों को बांटे 198 इंडक्शन व 168 साइकिलें

विधायक राजेश ठाकुर ने लाभार्थियों को बांटे 198 इंडक्शन व 168 साइकिलें

ऊना, 30 अक्टूबर (हि.स.)। गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत अंबोटा में 198 इंडक्शन चूल्हे तथा 168 साइकिलें पात्र लाभार्थियों को वितरित किए। यह सामग्री हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के माध्मय से प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक ठाकुर ने कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत कामगारों व उनके परिवार के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के साथ पंजीकृत कामगार की दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रुपये तथा प्राकृतिक मैत पर दो लाख रुपये की सहायता राशि परिवार को प्रदान की जाती है। इसके अलावा कामगार के दो बच्चों को शिक्षा के लिए भी मदद दी जाती है। पंजीकृत कामगार के पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले लड़के के लिए पांच हजार तथा लड़की के लिए आठ हजार, नौवीं से बारहवीं तक लड़के के लिए आठ हजार तथा लड़की को 11 हजार, स्नातक कक्षा में पढ़ रहे लड़के को 12 हजार तथा लड़की को 16 हजार, स्नातकोत्तर में लड़के को 17 हजार तथा लड़की को 21 हजार, व्यवसायिक पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर रहे लड़के को 27 हजार तथा लड़की को 36 हजार रुपये प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in