भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिवस को
भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिवस को

भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिवस को

धर्मशाला, 23 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुसाशन दिवस के रूप में मनाएगी। साथ ही 27 दिसम्बर को भाजपा के हिमाचल में तीन साल के सफल कार्यकाल पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा मंडल धर्मशाला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि 25 दिसम्बर को भाजपा मंडल धर्मशाला 88 बूथों पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के लिए श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करेगा। साथ ही हर बूथ पर पार्टी का झंडा भी लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। वहीं शाम को कंजक पूजन किया जाएगा, जिसमें विधायक विशाल नैहरिया मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। 27 दिसम्बर को भागसू नाग, उपायुक्त कार्यालय परिसर, योल और चैतडू में प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन सालों के सफल कार्यकाल पर कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को वर्चुअल माध्यम से बताई जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in