निगम क्षेत्र में बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के आधा दर्जन चार्जिंग प्वाइंट
निगम क्षेत्र में बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के आधा दर्जन चार्जिंग प्वाइंट

निगम क्षेत्र में बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के आधा दर्जन चार्जिंग प्वाइंट

धर्मशाला, 10 अक्टूबर (हि.स.)। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को चार्जिंग के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए करीब आधा दर्जन चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। उधर, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्मार्ट रेन शेल्टर बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नींव भरने का काम पूरा कर लिया है। अब जल्द ही स्ट्रक्चर भी खड़े हो जाएंगे। यह दावा नगर निगम के आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रदीप ठाकुर ने किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाएं धरातल पर दिखने लगेंगी। स्मार्ट रोड के साथ-साथ स्मार्ट सिटी के तहत कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in