नाहन में मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती 
नाहन में मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती 

नाहन में मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती 

विधायक बिंदल ने दी प्रदेशवासियों को नवरात्र व अग्रसेन जयंती की बधाई नाहन, 17 अक्टूबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय के गुन्नूघाट क्षेत्र में शनिवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डाॅ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और हवन में आहुति दी। विधायक बिंदल ने प्रदेश सहित जिलावासियों को आश्विन नवरात्र मेले के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर विधायक डाॅ. बिंदल ने पत्रकारों से कहा कि आज से शारदीय नवरात्र का महापर्व प्रारंभ हुआ है। महामाई के नवरात्र पूरे देश सहित प्रदेश में सुख-शांति व समृद्धि लेकर आएं, ऐसी वह कामना करते हैं। विधायक ने कहा कि आज महाराजा अग्रसेन की भी जयंती है। महाराजा अग्रसेन ने दुनिया में सर्वप्रथम साम्राज्य कैसे चलाना चाहिए, किस तरह प्रत्येक व्यक्ति की सेवा करते हुए सबको सम्मान अधिकार मिलना चाहिए का संदेश दिया है। आज महाराजा अग्रसेन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्हें वह शत-शत नमन करते हैं। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता सहित शहर के अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /जितेंदर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in