कांगड़ा : पंचायत चुनावों के लिए बीडीओ निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
कांगड़ा : पंचायत चुनावों के लिए बीडीओ निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

कांगड़ा : पंचायत चुनावों के लिए बीडीओ निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

धर्मशाला, 22 दिसम्बर (हि.स.)। पंचायत चुनाव 2020 को लेकर कांगड़ा जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों बीडीओ को उनके सम्बन्धित अधिकार क्षेत्र के भीतर रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सभी विकास खंड अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, सेक्टर अधिकारी नियुक्त करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम को लेकर बताया कि 31 दिसम्बर 2020 तथा एक व दो जनवरी, 2021 को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल चार जनवरी, 2021 को संबंधित रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रातः 10 बजे के उपरांत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक प्रत्याशी छह जनवरी को प्रातः 10 बजे से सांय तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को छह जनवरी को ही नामांकन पत्रों की वापिसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान तीन चरणों में 17 जनवरी, 19 जनवरी तथा 21 जनवरी को प्रातः आठ बजे से सांय चार बजे तक होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in