कांगड़ा : गोपालपुर चिड़ियाघर में शेरनी अकीरा ने दिया दो नन्हे शावकों काे जन्म
कांगड़ा : गोपालपुर चिड़ियाघर में शेरनी अकीरा ने दिया दो नन्हे शावकों काे जन्म

कांगड़ा : गोपालपुर चिड़ियाघर में शेरनी अकीरा ने दिया दो नन्हे शावकों काे जन्म

धर्मशाला, 23 नवम्बर (हि.स.)। कांगड़ा जिले में पालमपुर के समीप स्थित धौलाधार प्रकृति उद्यान एवं चिड़ियाघर गोपालपुर में शेर के दो नन्हें शावकों का आगमन हुआ है। गुजरात से यहां लाई गई एशियाई शेरनी ‘अकीरा’ ने बीती देर रात दो बच्चों को जन्म दिया। दरअसल, दिसम्बर 2019 में वन्य प्राणी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत गुजरात के सकरबॉग चिड़ियाघर से ‘अकीरा’ शेरनी व ‘हेमल’ शेर को गोपालपुर चिड़ियाघर में लाया गया था। एशियाई शेर भारत के गुजरात राज्य के गिर के जंगलों में ही प्राकृतिक तौर पर पाए जाते हैं। बीती देर रात को ‘अकीरा’ शेरनी ने गोपालपुर चिड़ियाघर में दो बच्चों को जन्म देना एक बड़ी कामयाबी है। अब यह दोनों शावक गोपालपुर चिड़ियाघर आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे। वन्य प्राणी की प्रधान मुख्य अरण्यपाल अर्चना शर्मा ने बताया कि दो शावकों का जन्म वन्य प्राणी प्रभाग के लिए बड़े गर्व की बात है। प्रधान मुख्य अरण्यपाल, मुख्य अरण्यपाल और चिड़ियाघर संरक्षण प्रजनन सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल ठाकुर ने गोपालपुर चिड़ियाघर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in